अगर मन शांत रखना है तो ये ज़रूर सुनो
अगर मन शांत रखना है तो ये ज़रूर सुनो
स्वयं का संतुलन बनाए रखना आसान नहीं होता। विशेषकर जो आपको अपमानित करें। इसलिए आसक्तिरहित होकर निंदा स्तुति में जो संतुलन बनाकर जीवन जीता है। वही अपने जीवन को संतुलित बना पाता है। ध्यान वह मौन है जिसमें परमात्मा के संवाद को सुनने का अवसर योगी को मिलता है। और प्रार्थना में जब हृदय बोलता है तो परमात्मा कान लगाकर सुनता है। इसलिए प्रतिदिन हृदय से प्रार्थना करते हुए संतुष्ट भाव से धन्यवाद अर्पित करने वाले बनें। जिससे आपके जीवन में प्रभु की कृपाओं से खुशियां भर जाएगी। जो श्रद्धालु अपनी बुद्धि को स्थिर कर भक्ति भाव से धर्मो का पालन करता है। उसके जीवन में प्रभु की विशेष कृपा बनी रहती है। मौन होकर परमात्मा की ध्वनि सुनने का प्रयास करें। श्रद्धालु बन भक्ति भाव से धर्मो का पालन करें।
#JeevanPrabhat #Preacher #Guru #Maharajshri #sudhanshujimaharaj #ManShantKaiseRakhein #InnerPeaceHindi #BhaktiMarg #SudhanshuJiMaharaj #DhyanAurPrarthana #SpiritualTalks #MindPeaceTips
#ApmaanMeinShaanti #SantulanKaRahasya #BhaktiSeShanti


Comments
Post a Comment