वेद ज्ञान: - जो जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति दिलाए
वेद ज्ञान: - जो जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति दिलाए
परमात्मा की दिव्य वाणी वेद है। वेद जीवन में ज्ञान का प्रकाश देता है। वेद परमेश्वर की पवित्र वाणी है। जिसे धर्म कहा गया है। धर्म को वेद से जोड़ कर परमात्मा ने दिव्य वेद वाणी को प्रकट कियें। जब प्रभु ने संसार की रचना की तब वेद ज्ञान दियें कि कैसे संसार में रहना है व्यवहार करना है और कैसे जीवन के उतार-चढ़ावों को भी संतुलन साधना है। तथा किस प्रकार आवागमन की चक्र से छूटकर अपने जीवन का कल्याण करना है। वेद हमारे जीवन में ज्ञान का प्रकाश देता है। और हमारा भला कर शुभ ही शुभ देता है। ऐसी वाणी को ही वेद वाणी कहा गया है। जो परमात्मा की दिव्य वाणी है। जब यह वाणी योग्यतम ऋषियों के हृदय में ईश्वरीय ज्ञान बनकर प्रकट हुई तब उनके द्वारा इसका प्रसारण हुआ। जिसका संबंध ब्रह्म से है।
Comments
Post a Comment